रायपुर

राजधानी रायपुर में आगजनी: कांग्रेस नेता के घर के बाहर खड़ी कारों को बदमाशों ने फूंका

राजधानी रायपुरमें अज्ञात शरारती तत्वों ने देर रात एक बड़ी घटना को अंजाम दिया। महादेव घाट रोड स्थित यूथ कांग्रेस नेता विनोद कश्यप उर्फ भक्कू के घर के बाहर खड़ी दो कारों को आग के हवाले कर दिया गया। देखते ही देखते दोनों गाड़ियाँ आग की लपटों में घिर गईं। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जिस तरह से आग तेजी से फैली, उससे यह आशंका जताई जा रही है कि आरोपियों ने पहले कारों पर पेट्रोल छिड़का और फिर उन्हें आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और राजनीतिक गलियारों में भी इस हमले को लेकर तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।

कांग्रेस नेता विनोद कश्यप ने इस घटना को पुलिस की नाकामी करार दिया है। उन्होंने कहा कि राजधानी में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे रिहायशी इलाकों में घुसकर आगजनी कर रहे हैं। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए मामले में तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Source link

Related posts

रायपुर सराफा कारोबारियों की मांग, नकद लेन-देन की सीमा 10 हजार से बढ़ाकर 5 लाख रुपये करने का प्रस्ताव

1 अप्रैल से मरम्मत के लिए 1 माह तक बंद रहेगा खारुन पुल

VIP Road One Way : सर्विस रोड पर दिक्कतों के चलते वन वे का फैसला स्थगित

Leave a Comment

error: Content is protected !!