ब्रेकिंग न्यूज़

सडक़ निर्माण में गड़बड़ी, PWD के 3 अफसर निलंबित

बीजापुर के नेलसनार-गंगालूर मार्ग के निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार पर पीडब्ल्यूडी के एक ईई समेत तीन अफसरों को निलंबित कर दिया गया है। इस निर्माण कार्य के अनियमितता को लेकर शिकायतें हुई थी। पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया।

बताया गया कि राज्य शासन ने भ्रष्टाचार में संलिप्तता और गिरफ्तारी पर लोक निर्माण विभाग के एक ईई और दो एसडीओ को निलंबित कर दिया है। विभाग ने बीजापुर के नेलसनार-कोडोली-मिरतुल-गंगालुर मार्ग के निर्माण कार्य में हुए भ्रष्टाचार के संबंध में गंगालूर थाने में अपराध पंजीबद्ध होने के बाद विवेचना के दौरान प्रकरण में संलिप्तता पर लोक निर्माण विभाग के संभाग सुकमा के कार्यपालन अभियंता श्री हरनारायण पात्र, उपसंभाग क्रमांक-1 बीजापुर के अनुविभागीय अधिकारी श्री प्रमोद सिंह तंवर और सेतु उपसंभाग जगदलपुर के अनुविभागीय अधिकारी श्री संतोष दास को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने आज मंत्रालय से तीनों अभियंताओं के तत्काल प्रभाव से निलंबन के आदेश जारी किए हैं। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय प्रमुख अभियंता कार्यालय, नवा रायपुर निर्धारित किया गया है। निलंबन अवधि में इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

Source link

Related posts

अहमदाबाद विमान हादसा : जमीन पर गिरने से पहले बिल्डिंग से टकराया था प्लेन…

खेत में काम करे रहे बुजुर्ग को हाथी ने कुचला

रायपुर में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष Dharamlal Kaushik बने लूट का शिकार, बाइक सवार मोबाइल छीनकर फरार

Leave a Comment

error: Content is protected !!