Foreignब्रेकिंग न्यूज़

सऊदी अरब बस हादसा : मदीना के जन्नतुल बक़ी कब्रिस्तान में 45 भारतीयों को जनाजे (शवों) को दफ़नाया गया

सऊदी अरब में एक भीषण सड़क हादसे में मारे गए हैदराबाद शहर के लोगों के जनाजे (शवों) का कल शनिवार को मदीना के जन्नतुल बकी कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक किया गया

रियाद में मौजूद भारतीय दूतावास ने एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है.

दूतावास ने लिखा, “आंध्र प्रदेश के माननीय राज्यपाल जस्टिस एस. अब्दुल नज़ीर ने मदीना में मस्जिद-ए-नबवी में जनाज़े की नमाज़ और क़ब्रिस्तान जन्नतुल बक़ी में दफ़नाने की प्रक्रिया में हिस्सा लिया.”

राजदूत डॉ. सुहेल ख़ान और काउंसल जनरल फ़हद सूरी ने भी परिजनों के साथ जनाज़े में हिस्सा लिया.

दूतावास ने इस दर्दनाक हादसे पर एक बार फिर गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं.

दरअसल 16 नवंबर को सऊदी अरब के मदीना शहर के पास बस हादसे में 45 भारतीयों की मौत हो गई थी. और इस बस में ज़्यादातर हैदराबाद के लोग सवार थे, जो सऊदी अरब उमरा (धार्मिक यात्रा) करने गए थे

Source Link

Related posts

PM आवास के बाहर धरना दे रहे राहुल गांधी हिरासत में, कांग्रेस का केंद्र पर आरोप

रायपुर ट्रैफिक व्यवस्था के लिए बड़ा फैसला : इन मार्गों पर रैली-जुलूस बैन

पद्म विभूषण पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई का निधन, लोककला जगत को अपूरणीय क्षति

Leave a Comment

error: Content is protected !!