देश

अस्पताल से डिस्चार्ज हुए अभिनेता धर्मेंद्र, घर के बाहर फैंस का जमावड़ा

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र अस्पताल से घर आ चुके हैं। देओल परिवार उन्हें बुधवार सुबह करीब 7:30 बजे घर ले आया। उनके डॉक्टर ने कहा कि परिवार चाहता है कि धर्मेंद्र का इलाज घर पर ही हो, वहां वो उनकी अच्छे से देखभाल कर पाएंगे। धर्मेंद्र की सेहत को लेकर परिवार और अस्पताल दोनों ने ही आधिकारिक बयान जारी किया है।

धर्मेंद्र की सेहत पर डॉक्टर का बयान
धर्मेंद्र की सेहत पर जानकारी देते हुए डॉ. प्रतीत समदानी ने कहा, ‘धर्मेंद्र जी को सुबह करीब 7.30 बजे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। अब उनका इलाज घर पर ही किया जाएगा, क्योंकि परिवार ने घर पर ही उनका उपचार कराने का निर्णय लिया है।’

डॉक्टर ने कहा, ‘उन्हें डिस्चार्ज करने का फैसला घरवालों का था, इसलिए उनकी सुविधा और पारिवारिक देखभाल को ध्यान में रखते हुए उन्हें घर भेजा गया है परिवार चाहता था कि उनकी सेहत पर नजर घर से ही रखी जा सके, इसलिए ये फैसला लिया गया। घर पर डॉक्टरों की टीम समय-समय पर उनकी सेहत पर ध्यान देती रहेंगी। परिवार के सदस्य भी लगातार उनके साथ हैं।’

अस्पताल की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया- ‘धर्मेंद्र जी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और अब वो घर पर ही आराम और उपचार जारी रखेंगे। हम मीडिया और आम जनता से विनम्र अनुरोध करते हैं कि कृप्या किसी भी तरह के अटकलें न लगाएं और इस समय उनकी तथा उनके परिवार की निजता का सम्मान करें। हम सभी के प्रेम, दुआओं और शुभकामनाओं के लिए दिल से आभारी हैं, जो उनकी निरंतर स्वस्थता, अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र के लिए की जा रही हैं। कृपया उनका सम्मान करें- क्योंकि वो आप सभी से बेहद प्यार करते हैं।’

परिवार की तरफ से जारी किया गया बयान
परिवार की ओर से जारी बयान में मीडिया और लोगों से निजता का सम्मान करने की अपील की गई है। बयान में कहा गया, ‘धर्मेंद्र जी को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है और वे अब घर पर ही रिकवरी जारी रखेंगे। हम मीडिया और जनता से अनुरोध करते हैं कि कृपया किसी भी तरह की अफवाहें या अटकलें न लगाएं और इस समय उनके तथा परिवार के निजी जीवन का सम्मान करें। हम सभी के प्यार, दुआओं और शुभकामनाओं के लिए आभारी हैं, जो उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र के लिए की जा रही हैं। कृपया उनका सम्मान करें, क्योंकि वे आप सबको बहुत प्यार करते हैं।’ यह बयान धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल की टीम की ओर से जारी किया गया है।

घर के बाहर सिक्योरिटी टाइट 

धर्मेंद्र के घर के बाहर पुलिस को तैनात कर दिया गया है। घर के बाहर फैंस का जमावड़ा लग गया है। वहीं सिक्योरिटी को भी पूरी तरह से टाइट रखा गया है ताकि किसी भी तरह की कोई अप्रिय घटना न हो।

Source Link

Related posts

अगर आपके फोन में हैं ये 10 ऐप्स तो तुरंत करें डिलीट, वरना खाली हो जाएगा आपका बैंक अकाउंट

बजट 2025: 6 जीवन रक्षक दवाओं के दाम घटाए जाने की घोषणा

2 घंटे ठप रही IRCTC की वेबसाइट, कहीं यह साइबर अटैक तो नहीं ?

Leave a Comment

error: Content is protected !!