छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर में 12 नवम्बर को प्लेसमेंट कैम्प, 180 पदों पर होगी भर्ती

JOB

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, रायपुर द्वारा बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 12 नवम्बर को प्रातः 11 बजे से अपरान्ह 2 बजे तक कार्यालय परिसर में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है।

इस कैम्प में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव के 150 पदों पर भर्ती होगी, जिसके लिए न्यूनतम योग्यता 12वीं पास अथवा स्नातक उत्तीर्ण, आयु 18 वर्ष से अधिक तथा वेतनमान 12,500 से 14,000 रुपए प्रतिमाह निर्धारित किया गया है।

इसके साथ ही जी.के. ऑटो व्हीकल्स प्रा. लि., रायपुर में सेल्स कंसल्टेंट के 30 पदों हेतु भर्ती की जाएगी। इसके लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास अथवा स्नातक उत्तीर्ण, आयु 20 वर्ष से अधिक तथा वेतनमान 12,000 से 15,000 रुपए प्रतिमाह रहेगा। चयनित अभ्यर्थियों को रायपुर में पदस्थापित किया जाएगा।

इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि एवं समय पर अपने मूल प्रमाण-पत्र, रोजगार पंजीयन कार्ड, आधार कार्ड की छायाप्रति, पासपोर्ट साइज फोटो एवं बायोडाटा सहित उपस्थित होकर साक्षात्कार में सम्मिलित हो सकते हैं। यह प्लेसमेंट कैम्प पूर्णतः निःशुल्क रहेगा। जिला रोजगार अधिकारी, रायपुर ने योग्य अभ्यर्थियों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

Source Link

Related posts

सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में मरीजों के परिजनों के लिए बनेंगे विश्राम गृह

कांग्रेस संगठन में बढ़ा कद, अमीन मेमन AICC माइनॉरिटी एडवाइजरी कमेटी में शामिल

मरवाही में 10 हाथियों का दल पहुंचा, वन विभाग ने जारी की चेतावनी

Leave a Comment

error: Content is protected !!