छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में SIR आज से शुरू, BLO पहुंचेगा घर-घर

रायपुर। चुनाव आयोग ने देश के 12 राज्यों में SIR की घोषणा कर दी है। इसी सिलसिले में छत्तीसगढ़ में आज से SIR प्रक्रिया शुरू हो गई है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी यशवंत कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा, एसआईआर से पहले हमने तैयारी कर ली है। वर्ष 2003 और 2023 की मतदाता सूची का मिलान किया गया। वर्ष 2003 और 2023 की मतदाता सूची से 71% मिलान हो चुका है।

राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की बैठक हो चुकी है। उन्होंने आगे बताया, एसआईआर से संबंधित प्रिंटिंग/प्रशिक्षण आज से 3 नवंबर तक चलेगा। 4 नवंबर से 4 दिसंबर तक बीएलओ घर-घर जाएंगे। बीएलओ नामांकन फॉर्म लेकर घर-घर जाएंगे।

बीएलओ मतदाता से ही नामांकन फॉर्म लेंगे। 9 दिसंबर से 8 जनवरी तक आपत्तियां ली जाएंगी। 7 फरवरी को मतदाता सूची का प्रकाशन होगा।

राज्य में 2.12 करोड़ मतदाता हैं। यशवंत कुमार ने आगे बताया कि छत्तीसगढ़ में 2.12 करोड़ मतदाता और 24,371 मतदान केंद्र हैं। राज्य में 38,338 राजनीतिक दलों के एजेंट हैं। राज्य के 33 जिलों में 467 ईआरओ/एईआरओ हैं।

Source Link

Related posts

राज्योत्सव में शामिल होने रायपुर आएंगे PM Modi, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

पुनर्गणना, पुनर्मूल्यांकन के लिए 14 म‌ई तक आवेदन

सड़क के बीच में आतिशबाजी और जन्मदिन का जश्न, 5 युवक गिरफ्तार

Leave a Comment

error: Content is protected !!