छत्तीसगढ़रायपुर

VIP चौक में बस ने ली बाइक सवार की जान

राजधानी रायपुर के VIP चौक में सड़क  हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर के तेलीबांधा थाने से आगे वीआईपी चौक में कांकेर  रोडवेज की  बस ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी।

इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।  मौके पर पहुंची तेलीबांधा पुलिस ने पंचनामा कर  युवक के शव को  पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान खिलेश्वर साहू 25 वर्ष के रूप में हुई है।

वह सुबह 5.30-6 बजे के बीच बाइक से महासमुंद जा रहा था कि सामने बस नंबर  सीजी 04 पीबी – 8100 से टकरा गया। युवक हेलमेट नहीं पहना था जिससे सिर के बल गिरते ही जान चली गई। घटना के बाद। पुलिस ने बस जब्त कर ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।

Source Link

Related posts

अज़मत-ए-इल्म’ प्रतिभा सम्मान समारोह का होगा भव्य आयोजन

बिलासपुर में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, 3 करोड़ के संदिग्ध ट्रांजैक्शन की जांच शुरू

अवैध डीजल परिवहन का खुलासा : पिकअप और एर्टिगा जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार

Leave a Comment

error: Content is protected !!