रायपुर

घड़ी चौक पर बस ने स्कूटी सवार को रौंदा, युवक की मौके पर मौत

राजधानी रायपुर के घड़ी चौक में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक अज्ञात युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब एक तेज रफ्तार यात्री बस ने स्कूटी सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी।

जानकारी के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

अब तक मृतक युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। युवक के पास से कोई पहचान पत्र नहीं मिला है। हादसे के बाद बस चालक बस समेत मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने बस और चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Source Link

Related posts

बढ़ते बिजली बिलों के खिलाफ युवा कांग्रेस का हल्ला बोल, बिजली बिलों को जलाकर किया प्रदर्शन

एक रोज़ा ज़िक्र-ए-शोहदाए करबला : रायपुर में होगा अज़ीमुश्शान तकरीरी प्रोग्राम

बिना दस्तावेज बाइक खरीदना पड़ा महंगा, एडवांस के 35 हजार लेकर मुकरा आरोपी

Leave a Comment

error: Content is protected !!