छत्तीसगढ़

स्ट्रीट लाइट पोल्स के विस्तार के लिए 1.35 करोड़ रुपए मंजूर

राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने मुंगेली जिले के सरगांव नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में स्ट्रीट लाइट पोल्स के विस्तार के लिए एक करोड़ 35 लाख 41 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं।

उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने इसकी मंजूरी के आदेश जारी कर दिए हैं। विभाग द्वारा चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में अधोसंरचना मद से यह राशि स्वीकृत की गई है।

Source Link

Related posts

डोंगरगढ़ में वनांचल मार्ग पर आबकारी की बड़ी कार्रवाई, 45 पेटी अवैध शराब समेत वाहन जब्त

बीजेपी ने नगरीय निकाय चुनाव के लिए कसी कमर, 15 निकायों में प्रभारी-सहप्रभारी नियुक्त

नौकरी के लिए CV अपलोड करना पड़ा महंगा, 10 रुपये के ट्रांजैक्शन के नाम पर ₹2.72 लाख की ठगी

Leave a Comment

error: Content is protected !!