शोक सन्देश

जनसंपर्क विभाग की सहायक संचालक रीनू ठाकुर का निधन, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

मुख्यमंत्री साय ने जनसंपर्क विभाग की सहायक संचालक श्रीमती रीनू ठाकुर के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है।

उन्होंने कहा कि श्रीमती रीनू ठाकुर अपनी कर्त्तव्यपरायणता, सरल एवं सौम्य व्यक्तित्व तथा मधुर व्यवहार के कारण विभागीय परिवार में विशिष्ट स्थान रखने वाली अधिकारी रहीं। उन्होंने विभागीय दायित्वों का निर्वहन सदैव पूर्ण समर्पण और निष्ठा के साथ किया और अपने कार्य के प्रति उनकी प्रतिबद्धता अनुकरणीय रही है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करते हुए शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति दे।
वे अधिवक्ता सूरज मिश्रा की पत्नी और आदित्य व अनुराधा ठाकुर की बहन थी। उनका अंतिम संस्कार  रविवार को सुबह दस बजे मारवाड़ी श्मशान घाट मे किया जाएगा।

Source Link

Related posts

शोक सन्देश (इन्तेकाल) : हाजी हामिद ( किररी ) संजय नगर, रायपुर वाले

पूर्व पार्षद अमित दास का निधन

शोक सन्देश (इन्तेकाल) : शेख अकरम (उर्फ) राजा भाई ऑटो वाले, काठाडीह, रायपुर

Leave a Comment

error: Content is protected !!