अन्य जिले

मृतक के नाम पर रजिस्ट्री घोटाला : मरने के बाद भी ‘जिंदा’ दिखाकर आदिवासी महिला के नाम कर दी 10 एकड़ जमीन

सूरजपुर: जिले के भैयाथान क्षेत्र के भटगांव तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत सोनपुर (सु) पटवारी हल्का क्रमांक 30 में जमीन संबंधी फर्जीवाड़ा सामने आया है। मामला मृत आदिवासी महिला के नाम पर फर्जी आधार कार्ड बनाकर 10 एकड़ भूमि की रजिस्ट्री से जुड़ा है। इस पूरे प्रकरण की शिकायत जनप्रतिनिधियों ने पुलिस अधीक्षक सूरजपुर से की है।

आरोप है कि उक्त जमीन की रजिस्ट्री यशोदा देवी निवासी मितगई, तहसील रामानुजगंज के नाम पर कराई गई। आश्चर्यजनक रूप से इस रजिस्ट्री के गवाह भी सरगुजा और कोरिया जिलों से प्रस्तुत किए गए। दस्तावेजों में मृत महिला को जीवित दर्शाते हुए पूरे मामले को अंजाम दिया गया।
ग्रामीणों का कहना है कि इस फर्जीवाड़े में भूमि माफियाओं के साथ-साथ रजिस्ट्री कार्यालय, पटवारी, आरआई और तहसीलदार तक की मिलीभगत रही है। उनका मानना है कि शासकीय कर्मचारियों की संलिप्तता के बिना मृत महिला की जमीन की रजिस्ट्री होना संभव ही नहीं है। इस प्रकरण को लेकर जनपद सदस्य कांति देवी सिंह मार्को, सरपंच छोटे लाल सिंह, सरपंच मंजू महेश पैकरा सहित कई ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक सूरजपुर को लिखित शिकायत सौंपी है। उन्होंने कहा कि मृत महिला के नाम पर आधार कार्ड में कूट रचना कर भूमि की रजिस्ट्री करना गंभीर अपराध है।
जनप्रतिनिधियों ने एसपी से मांग की है कि इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस प्रकार की घटनाओं पर रोक नहीं लगाई गई तो जरूरतमंद आदिवासी और कमजोर तबके की जमीनें लगातार फर्जी दस्तावेजों के जरिए असुरक्षित बनी रहेगी।

Related posts

मुख्यमंत्री साय की घोषणा : 200 यूनिट तक मिलेगा हाफ बिजली बिल योजना का लाभ

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 19 मई को बस्तर दौरे पर, नक्सलवाद के बाद पहली अहम बैठक में क्षेत्रीय विकास और सुरक्षा पर होगा मंथन

सुशासन तिहार के तहत बस्तर संभाग की समीक्षा, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश

Leave a Comment

error: Content is protected !!