अन्य जिले

गिरफ्तार किए गए आंदोलन कर रहे NHM के कर्मचारी, बोले- लिखित आश्वासन दिए जाने तक जारी रहेगा प्रदर्शन

रगुजा संभाग के हजारों NHM कर्मचारियों ने आज अंबिकापुर के कलाकेंद्र मैदान में जेल भरो आंदोलन के तहत रैली निकालकर पुलिस को अपनी गिरफ्तारी दी है। आपको बता दें कि अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर सरगुजा सहित पूरे प्रदेश भर के NHM कर्मचारियों के द्वारा लामबंद होकर सरकार से अपनी मांगो को पूरा करने के लिए अनिश्चितकालीन आंदोलन किया जा रहा है।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में एनएचएम (राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन) कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर सरकार और आंदोलनकारियों के बीच संघर्ष जारी है। बीते दिनों स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया ने सभी जिलों के सीएमएचओ (मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी) को सख्त निर्देश दिए थे कि जो भी कर्मचारी हड़ताल खत्म कर काम पर नहीं लौटे हैं, उन्हें गुरुवार यानि आज ही व्यक्तिगत कानूनी आदेश जारी कर बर्खास्त कर दिया जाए। इसके साथ ही सभी जिलों को खाली हुए पदों की सूची तैयार करने और तत्काल भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य सचिव ने साफ कहा है कि भर्ती का कैलेंडर सख्ती से तय होगा और किसी भी हालत में सेवाएं प्रभावित नहीं होने दी जाएंगी।

आज “जेल भरो आंदोलन” का ऐलान
NHM Employees Arrested सरकार के इस आदेश से हड़ताली कर्मचारियों में खलबली मच गई। वहीं दूसरी ओर एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने सरकार के कड़े रुख का जवाब देने के लिए आज “जेल भरो आंदोलन” का ऐलान किया है। कर्मचारी संगठन का कहना है कि जब तक उनकी नियमितीकरण, वेतनमान और सेवा सुरक्षा जैसी प्रमुख मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

Source Link

Related posts

ड्रिंक एंड ड्राइव पर सख्त कार्रवाई, एक दिन में 17 शराबी वाहन चालक पकड़े गए

छत्तीसगढ़ की अदालतों की निगरानी के लिए हाईकोर्ट जजों को सौंपी गई जिम्मेदारी

मनेन्द्रगढ़ में दर्दनाक हादसा: महुआ बिनने गए दंपति पर हाथी का हमला

Leave a Comment

error: Content is protected !!