देश

अमेरिका सिर्फ अपना हित देखता है, दूसरों की नहीं फिक्र : उमर अब्दुल्ला

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पाकिस्तान सेना प्रमुख असीम मुनीर के बीच व्हाइट हाउस में हुए लंच को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है।

उमर अब्दुल्ला ने कहा कि अमेरिका वही करता है जिसमें उसका खुद का फायदा होता है। उसे दूसरों की परवाह नहीं होती।उमर अब्दुल्ला ने कहा कि अमेरिका किसी देश का तभी तक दोस्त है जब तक उसे अपने हित साधने हों।

उन्होंने कहा, “अमेरिका अपने फायदे के लिए कुछ भी कर सकता है। अमेरिकी राष्ट्रपति अपनी मर्जी के मालिक हैं। क्या हम उन्हें बता सकते हैं कि वो किसे लंच पर बुलाएं और किसे नहीं?”

उन्होंने यह भी कहा कि पहले यह उम्मीद थी कि अमेरिका भारत का सच्चा दोस्त है और हमारे रिश्तों का सम्मान करेगा। लेकिन अमेरिका हमेशा अपने फायदे को प्राथमिकता देता है।सीएम उमर अब्दुल्ला ने ईरान-इज़राइल युद्ध पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि दोनों देशों को बातचीत से मसले का हल निकालना चाहिए।

उन्होंने कहा, “युद्ध की शुरुआत नहीं होनी चाहिए थी। बमबारी बंद होनी चाहिए और शांति कायम होनी चाहिए।”इसके अलावा उमर अब्दुल्ला ने ईरान में पढ़ रहे भारतीय छात्रों की वतन वापसी को लेकर भी जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि छात्रों को सुरक्षित भारत लाया जा रहा है। पहले उन्हें आर्मेनिया ले जाया गया और वहां से भारत वापस भेजा गया। उन्होंने उम्मीद जताई कि 300 से 400 छात्र जल्द भारत लौट आएंगे, जिनमें बड़ी संख्या जम्मू-कश्मीर के छात्रों की है।

Source Link

Related posts

No Insurance No Fuel Policy : बिना इंश्योरेंस वाले वाहनों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, सुप्रीम कोर्ट ने दिया बड़ा सुझाव

बॉलीवुड अभिनेता असरानी ने 84 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

रेलवे ने 26 दिसंबर से किराए में बढ़ोतरी लागू करने की घोषणा की

Leave a Comment

error: Content is protected !!