देशब्रेकिंग न्यूज़

लखनऊ एयरपोर्ट पर टला विमान हादसा, लैंडिंग के वक्त हज यात्रियों से भरी फ्लाइट से निकली चिंगारी

लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर सऊदी अरब एयरलाइंस का एक विमान लैंड करते समय दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बच गया। दरअसल, लैंडिंग के दौरान विमान के पहियों से चिंगारी और धुआं निकलने लगा।

पायलट ने तुरंत इसकी सूचना एयर ट्रैफिक कंट्रोलर को दी। एयरपोर्ट की अग्निशमन टीम ने मौके पर पहुंचकर फोम और पानी का छिड़काव किया। पूरी स्थिति पर काबू पाने में 20 मिनट का समय लगा।

विमान के पहिए से क्यों निकली चिंगारी?

सूत्रों के मुताबिक, विमान की लैंडिंग के दौरान पायलट ने इसके पहिए निकालकर विमान को रनवे पर उतारा। तभी बाएं पहिए में खराबी आ गई।

बताया जा रहा है कि हाइड्रोलिक सिस्टम में अचानक लीकेज की वजह से यह खराबी आई। इसकी वजह से पहिए के पास चिंगारी निकली, जिससे अफरातफरी जैसी स्थिति बन गई।

 

Source Link

Related posts

वक्फ संशोधन बिल 2025 के विरोध में “बत्ती गुल प्रोटेस्ट” का सफल आयोजन

नगरीय निकाय चुनाव : कांग्रेस ने जारी की रायपुर प्रत्याशियों की सूची, कई सीटिंग पार्षदों की कटी टिकट

ज्ञानेश्वरी यादव ने रचा इतिहास, Commonwealth Games 2026 में जीता सिल्वर मेडल

Leave a Comment

error: Content is protected !!