देश

Ahmedabad Plane Crash : विमान दुर्घटना में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिवार को 1 करोड़ रुपये देगा टाटा समूह

टाटा समूह बृहस्पतिवार को अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान हादसे में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिवार को एक करोड़ रुपये की राशि देगा।

अहमदाबाद से 242 लोगों को लेकर ब्रिटेन के लंदन जा रहा विमान बृहस्पतिवार दोपहर उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने कहा, “हम एयर इंडिया फ्लाइट 171 से जुड़ी दुखद घटना से बहुत दुखी हैं।”

उन्होंने कहा, “इस समय हम जो दुख महसूस कर रहे हैं, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं घायलों और उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है।”

उन्होंने कहा कि टाटा समूह इस त्रासदी में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिवार को एक करोड़ रुपये की सहायता राशि देगा।

टाटा समूह द्वारा सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किए गए संदेश में उन्होंने यह भी कहा कि समूह घायलों के इलाज का पूरा खर्च उठाएगा और सुनिश्चित करेगा कि उन्हें सभी आवश्यक देखभाल और सहायता मिले।

चंद्रशेखरन ने कहा, “इसके अलावा, हम बी जे मेडिकल कॉलेज के छात्रावास के निर्माण में भी सहायता प्रदान करेंगे।”

उन्होंने कहा, “हम इस अकल्पनीय समय में प्रभावित परिवारों और समुदायों के साथ खड़े हैं।”

Source Link

Related posts

बिना OTP और अलर्ट 90,300 रूपए उड़ाए, दीपावली से पहले अकाउंटेंट बना साइबर ठगी का शिकार

निजी क्षेत्र के अधिकारी अब सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में MD बन सकेंगे : SBI से होगी शुरुआत

पुष्पा-2 एक्टर अल्लू अर्जुन को हाईकोर्ट से जमानत : एक घंटे पहले लोकल कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा था

Leave a Comment

error: Content is protected !!