राजनीति

गौरव गोगोई ने असम कांग्रेस के नए अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला

लोकसभा सदस्य गौरव गोगोई ने मंगलवार को असम कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाल लिया और वह अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में पार्टी का नेतृत्व करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

उन्हें यहां राज्य कांग्रेस मुख्यालय में निवर्तमान अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा ने बागडोर सौंपी, जिन्होंने तीन साल से अधिक समय तक राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी की कमान संभाली।

इस अवसर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव जितेन्द्र सिंह और राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता देवव्रत सैकिया सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।

कांग्रेस की राज्य इकाई के अध्यक्ष का कार्यभार संभालने से पहले गोगोई ने कामाख्या मंदिर में दर्शन किए। कार्यभार संभालने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए गोगोई ने कहा कि पार्टी समानता और समावेश की अपनी विचारधारा से प्रेरित होती रहेगी।

उन्होंने कहा, “महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू से लेकर हितेश्वर सैकिया और तरुण गोगोई जैसे नेताओं की विचारधारा से प्रेरित होकर हम मिलकर पार्टी को आगे ले जाएंगे।”

गोगोई को पिछले सप्ताह पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा राज्य इकाई का नया प्रमुख नियुक्त किया गया था। यह फैसला ऐसे समय में लिया गया जब मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने गोगोई की ब्रिटिश पत्नी के पाकिस्तानी जासूसी एजेंसी आईएसआई के साथ कथित संबंधों को लेकर उन पर हमला किया है।

लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता गोगोई शनिवार को दिल्ली से अपने निर्वाचन क्षेत्र जोरहाट पहुंचे थे।

उन्होंने शिवसागर से गुवाहाटी तक तीन दिवसीय यात्रा की और सोमवार देर शाम शहर पहुंचे।

Source Link

Related posts

कोरबा भाजपा में घमासान : मंत्री लखन लाल देवांगन के खिलाफ साजिश रचने की थाने में शिकायत

असम, केरलम और पुद्दुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू

TMC के बागी सांसदों का बड़ा फैसला, 17 BJP में शामिल होंगे, 3 NDA के समर्थन में रहेंगे

Leave a Comment

error: Content is protected !!