Foreign

बिना अनुमति मक्का में प्रवेश नहीं, 2.69 लाख लोगों को हज पर जाने से रोका

सऊदी अरब में हज यात्रा को लेकर इस बार बहुत सख्ती बरती जा रही है। सरकार ने साफ कहा है कि स्थनीय कम्पनी में बाहर से आकर काम करने वाले कर्मचारी या कोई भी अरब का स्थानीय व्यक्ति बिना अनुमति हज के दौरान मक्का शहर में कदम नहीं रख सकता।

इस सख्ती के चलते अब तक 2.69 लाख से ज्यादा लोगों मक्का में आने से रोक दिया गया है। अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की और हज नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भारी जुर्माने और कार्रवाई की बात कही है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सरकार का कहना है कि हज में भीड़भाड़ के लिए अनाधिकृत यात्रियों को जिम्मेदार ठहराया गया है। अधिकारियों ने बताया कि पिछले साल की भीषण गर्मी में मरने वालों में बड़ी संख्या ऐसे ही बिना अनुमति आने वाले थे। फिलहाल, करीब 14 लाख से ज्यादा हज यात्री मक्का पहुंच चुके हैं और आने वाले दिनों में और भी लोगों के पहुंचने की संभावना है।

सऊदी सरकार के नियमों के मुताबिक बिना अनुमति हज करने वाले व्यक्ति को पांच हजार अमेरिकी डॉलर तक का जुर्माना और निर्वासन जैसे कठोर दंड दिया जा सकता है। रिपोर्ट में अधिकारियों ने बताया कि 23,000 से ज्यादा सऊदी निवासियों पर हज नियमों के उल्लंघन के चलते जुर्माना लगाया गया है, जबकि हज से जुड़ी 400 कंपनियों के लाइसेंस रद्द कर दिए हैं।

Source Link

Related posts

इजरायल ने ईरान पर किया प्री-एम्प्टिव सैन्य हमला

Bybit’s Mykolas Majauskas Advocates Tokenisation to Drive India’s $1 Trillion Fintech Economy

Donald Trump का बड़ा संकेत: ईरान से शांति वार्ता जल्द

Leave a Comment

error: Content is protected !!