अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम की घोषणा की।
भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने इस युद्ध विराम की पुष्टि की और आतंकवाद के खिलाफ भारत के रुख को स्पष्ट किया।
पूरी दुनिया की निगाहें इन दिनों भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव पर टिकी हुई हैं। दोनों देशों के रिश्तों में आए हालिया बदलावों ने एक नया मोड़ ले लिया है और इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ी खबर दी है। ट्रंप ने दावा किया है कि लंबी बातचीत और मध्यस्थता के बाद भारत और पाकिस्तान संघर्ष विराम पर सहमत हो गए हैं।
भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम की खबर इस बारे में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट भी किया है। जिसमें उन्होंने कहा कि ‘अमेरिका की मध्यस्थता में एक लंबी रात की बातचीत के बाद, मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान पूर्ण और तत्काल युद्ध विराम पर सहमत हो गए हैं। सामान्य ज्ञान और महान बुद्धिमत्ता का उपयोग करने के लिए दोनों देशों को बधाई। इस मामले पर आपका ध्यान देने के लिए धन्यवाद!’
जिसके बाद अब विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने भी एक पोस्ट किया है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा है कि ‘भारत और पाकिस्तान आज गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमत हुए हैं। भारत ने लगातार सभी रूपों और अभिव्यक्तियों में आतंकवाद के खिलाफ एक दृढ़ और अटूट रुख बनाए रखा है। यह ऐसा करना जारी रखेगा।’
पाकिस्तान ने भी युद्ध विराम की पुष्टि की
पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने एक्स पर पोस्ट किया कि पाकिस्तान और भारत तत्काल प्रभाव से युद्ध विराम पर सहमत हो गए हैं। हालांकि, उन्होंने भारत पर विफल हमलों के लिए माफ़ी नहीं मांगी। उन्होंने आगे दावा किया कि पाकिस्तान ने हमेशा अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता से समझौता किए बिना क्षेत्र में शांति और सुरक्षा के लिए प्रयास किया है।
