छत्तीसगढ़देश

वक्फ संशोधन बिल 2025 के विरोध में “बत्ती गुल प्रोटेस्ट” का सफल आयोजन

दिनांक 30 अप्रैल 2025 बुध को ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के आह्वान पर देशभर में वक्फ संशोधन बिल 2025 के विरोध में “बत्ती गुल प्रोटेस्ट” का आयोजन किया गया।

यह विरोध प्रदर्शन रात 9:00 बजे से 9:15 बजे तक आयोजित किया गया, जिसमें लोगों ने अपने घरों की बिजली बंद कर 15 मिनट के लिए पूर्ण अंधकार कर दिया। यह अनूठा तरीका संविधान विरोधी वक्फ संशोधन बिल के विरोध की आवाज़ को एकजुट होकर उठाने का प्रतीक बना ।

इस देशव्यापी विरोध में छत्तीसगढ़ के मुसलमानों ने भी सक्रिय भागीदारी दिखाई। राजधानी रायपुर सहित राज्य के कई हिस्सों में मुस्लिम समाज ने अपने-अपने घरों की बिजली बंद कर शांतिपूर्ण ढंग से विरोध दर्ज कराया। रायपुर शहर में इस दौरान व्यापक ब्लैक-आउट देखा गया ।

निष्कर्षतः, मुस्लिम समुदाय भारत सरकार से इस बिल को तुरंत प्रभाव से वापस लेने की अपील करता है और आशा करता है कि देश के लोकतांत्रिक ढांचे और धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा की जाएग ।

Related posts

PM मोदी ने चर्च पहुँचकर दी क्रिसमस की शुभकामनाएं

झाड़-फूंक के बहाने लाखों की ठगी : आरोपी ज्वेलरी-नगदी लेकर फरार

स्टेशन और ट्रेनों में बांटे जा रहे ORS, प्लेटफॉर्म पर शुरू हुआ मिस्टिंग शावर

Leave a Comment

error: Content is protected !!