देश

देश में पहली बार ट्रेन में लगा ATM, अब यात्रा के दौरान यात्री निकाल सकेंगे कैश

मुंबई-मनमाड के बीच चलने वाली पंचवटी एक्सप्रेस देश की पहली ऐसी ट्रेन बन गई है जिसमें एटीएम मशीन लगाई गई है। इस सुविधा की शुरुआत भारतीय रेलवे के इनोवेटिव एंड नॉन-फेयर रेवेन्यू आइडियाज स्कीम के तहत की गई है।

यह एटीएम ट्रेन के एसी कोच में लगाया गया है और इसका पायलट रन भी पूरा कर लिया गया है। अब यात्री ट्रेन में सफर करते हुए भी कैश निकाल सकेंगे, जिससे खास तौर पर लंबे सफर के दौरान उन्हें बड़ी सुविधा मिलेगी।

यह एटीएम भुसावल रेलवे मंडल और बैंक ऑफ महाराष्ट्र की साझेदारी से लगाया गया है। हालांकि, इगतपुरी से कसारा के बीच कुछ जगहों पर नेटवर्क की थोड़ी दिक्कत देखी गई, लेकिन पूरे सफर में मशीन ने अच्छी तरह काम किया।

भुसावल मंडल की मंडल रेल प्रबंधक इति पांडे ने बताया, “ एटीएम के ट्रायल के परिणाम सकारात्मक रहे हैं। अब लोग सफर के दौरान भी पैसे निकाल सकेंगे। हम मशीन की परफॉर्मेंस पर लगातार नजर रखेंगे। दिलचस्प बात यह है कि यह एटीएम मुंबई-हिंगोली जन शताब्दी एक्सप्रेस में भी उपलब्ध रहेगा क्योंकि दोनों ट्रेनें एक ही रेक साझा करती हैं।“

सुरक्षा के लिए एटीएम को शटर सिस्टम और सीसीटीवी कैमरों से लैस किया गया

एटीएम के लिए बनाए गए स्पेस में सुरक्षा के लिए शटर लगाया गया है।

22 डिब्बों वाली इस ट्रेन में सभी डिब्बे वेस्टीब्यूल से जुड़े हुए हैं, जिससे सभी यात्री एटीएम तक पहुंच सकते हैं। इस मशीन से सिर्फ पैसे निकालने ही नहीं, बल्कि चेकबुक ऑर्डर करने और अकाउंट स्टेटमेंट निकालने की सुविधा भी दी गई है।

सुरक्षा के लिए एटीएम को शटर सिस्टम और सीसीटीवी कैमरों से लैस किया गया है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि अगर यह सेवा यात्रियों के बीच लोकप्रिय होती है तो इसे अन्य ट्रेनों में भी लागू किया जा सकता है।

Source Link

Related posts

NDA के सहयोगी दलों के लिए सिरदर्द बन गया “वक्फ बिल”, राजभर और जयंत चौधरी की पार्टी में भी बगावत, सहयोगी दलों में इस्तीफों का दौर शुरू

वियतनाम नौका हादसा : 15 भारतीयों की मौत, शव भारत भेजे गए, हादसे की जांच तेज

PM मोदी ने चर्च पहुँचकर दी क्रिसमस की शुभकामनाएं

Leave a Comment

error: Content is protected !!