Foreign

अमेरिका में ट्रांसजेंडर नहीं बन पाएंगे सैनिक, ट्रंप के फरमान पर लगी मुहर

अमेरिकी सेना अब ट्रांसजेंडर लोगों को सेना में भर्ती होने की अनुमति नहीं देगी। साथ ही सेना में सेवा दे रहे लोगों को भी लिंग परिवर्तन की सुविधा को बंद करने का फैसला किया है। अमेरिकी सेना ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करके यह जानकारी शेयर की है।

लिंग परिवर्तन की सुविधा भी बंद होगी

सोशल मीडिया एक्स पर शेयर किए गए बयान में अमेरिकी सेना ने कहा कि यह फैसला तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। जेंडर डिस्फोरिया की हिस्ट्री वाले व्यक्तियों के लिए सेना में भर्ती होने पर रोक लगा दी गई है। अमेरिकी सेना अब सैनिकों के लिए लिंग परिवर्तन से जुड़ी प्रक्रियाओं को निष्पादित करना या सुविधा प्रदान करना बंद कर देगी।’ अमेरिकी सेना ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा कि जेंडर डिस्फोरिया से पीड़ित लोगों ने अपनी इच्छा से देश की सेवा की है और उनके साथ गरिमा और सम्मानजनक व्यवहार किया जाएगा।

डोनाल्ड ट्रम्प ने पिछले महीने की थी घोषणा

अमेरिकी सेना की यह घोषणा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा पिछले महीने की गई घोषणा के बाद आई है, जिसमें उन्होंने चार कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर किए थे, जो सेना को नया स्वरूप देंगे। ट्रंप के इन फरमानों में ट्रांसजेंडर लोगों को अमेरिकी सशस्त्र बलों में सेवा देने पर प्रतिबंध लगाना भी शामिल है।

बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने के बाद अपने पहले भाषण में ऐलान किया था कि उनके दूसरे कार्यकाल में अमेरिका में तीसरे लिंग की कोई जगह नहीं रहेगी। अब केवल महिला और पुरुष दो ही लिंग होंगे। इससे पहले अपने पहले कार्यकाल में के दौरान भी ट्रांसजेंडर सैनिकों पर प्रतिबंध लगाने की कोशिश की थी, लेकिन वे सफल नहीं हो पाए थे।

Source Link

Related posts

अली खामेनेई की अंतिम यात्रा पर हाई अलर्ट, तेहरान में अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था

नेपाल में सस्ता हुआ तेल: पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दामों में भारी कटौती

सऊदी अरब ने 26 साल में सबसे सस्ता किया तेल, भारत को मिल सकती है बड़ी राहत; पेट्रोल-डीजल सस्ता होने की बढ़ी उम्मीद

Leave a Comment

error: Content is protected !!