देश

प्रयागराज महाकुम्भ में भगदड़ : CM साय ने घटना पर जताया दुःख

प्रयागराज में आज (29 जनवरी) मौनी अमावस्या के मौके पर दूसरा शाही स्नान हो रहा था, और इसी के दौरान रात करीब एक बजे संगम पर भगदड़ मच गई। इस हादसे में 17 लोग मारे गए और कई लोग घायल हो गए।

घटनास्थल की तस्वीरें दिल दहला देने वाली थीं, जिनमें कपड़े, बैग, जूते-चप्पल और अन्य सामान इधर-उधर बिखरे हुए थे। वहीं, अस्पतालों में फर्श पर पड़ी हुई लाशें भी देखी गईं।

सीएम साय ने जताया दुःख : 

इस घटना पर CM साय ने दुःख व्यक्त करते हुए कहा है कि संगम तट पर घटित भगदड़ की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है, घटना में कई श्रद्धालुओं के निधन और घायल होने की खबर अत्यंत दुःखद है।

ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा की शांति एवं घायल श्रद्धालुओं के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। सभी श्रद्धालुओं से आग्रह है कि संयम बनाए रखें। स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का अनुपालन करें।  मां गंगा के जिस घाट के समीप हैं, वहीं पुण्य स्नान करें।

Related posts

NEET पेपर लीक पर सुप्रीम कोर्ट सख्त : “UPSC में नहीं होता पेपर लीक, NTA कब सीखेगी जवाबदेही?”

सैफ अली खान को तगड़ा झटका : पटौदी परिवार की 15 हजार करोड़ की संपत्ति हो सकती है जब्त!

BJP विधायक टी राजा सिंह पर मेटा की बड़ी कार्रवाई

Leave a Comment

error: Content is protected !!