ब्रेकिंग न्यूज़

रायपुर में सनसनी: संजय नगर में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, इलाके में मचा हड़कंप

रायपुर। राजधानी रायपुर के संजय नगर (मदनी चौक) इलाके से शुक्रवार देर रात एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतकों की पहचान शेख साजिद अली, उनकी पत्नी और तीन मासूम बच्चों के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, परिवार किराए के मकान में रह रहा था।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

मृतक – साजिद उर्फ़ सज्जू

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतकों के शव घर के भीतर मिले हैं। घटना के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। मौके से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

घटना के बाद क्षेत्र में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।  अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह सामूहिक आत्महत्या का मामला है, किसी जहरीले पदार्थ का असर है या फिर इसके पीछे कोई अन्य कारण है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आधिकारिक पुष्टि के बाद ही मौत के कारणों की जानकारी साझा की जाएगी।

खबर अपडेट हो रही है….

Source Link

Related posts

मेकाहारा में डस्टबिन के पास प्लास्टिक बैग में मिला नवजात का शव

सऊदी अरब बस हादसा : मदीना के जन्नतुल बक़ी कब्रिस्तान में 45 भारतीयों को जनाजे (शवों) को दफ़नाया गया

IGKV पेपर लीक कांड का खुलासा : सुई से लिफाफा छेदकर रिकॉर्ड किया प्रश्नपत्र, प्रोफेसर और 5 छात्र गिरफ्तार

Leave a Comment

error: Content is protected !!