दुर्ग

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में 108 एम्बुलेंस की सुविधा मिली

ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर ने शासकीय जिला अस्पताल में 108 संजीवनी एक्सप्रेस के नवीन एम्बुलेंस वाहनों का विधिवत पूजन-अर्चन कर शुभारंभ किया तथा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

श्री चंद्राकर के सतत प्रयासों से अब अंडा, निकुम एवं अंजोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में 108 एम्बुलेंस के नए वाहन उपलब्ध होंगे, जिससे आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएँ अधिक सुलभ, त्वरित एवं प्रभावी होंगी। क्षेत्र की जनता की यह लंबे समय से माँग थी, क्योंकि पुराने वाहनों से सेवा में कठिनाई हो रही थी नवीन व्यवस्था के तहत नए 108 वाहन मिलने से राहत मिलेगी।

श्री चंद्राकर ने कहा कि प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएँ निरंतर सुदृढ़ हो रही हैं और पिछले दो वर्षों में इस क्षेत्र में व्यापक परिवर्तन आया है। जनता का भरोसा सरकारी अस्पतालों पर बढ़ा है, जहाँ समय पर उपचार मिल रहा है। उप-स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण व उन्नयन से अब छोटे-छोटे इलाज के लिए दूर शहरों की ओर नहीं जाना पड़ता। उन्होंने कहा, सरकार का लक्ष्य है कि शहरी क्षेत्रों में 15 मिनट और ग्रामीण क्षेत्रों में 30 मिनट के भीतर एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध कराई जाए, ताकि हर जरूरतमंद तक समय पर स्वास्थ्य सहायता पहुँचे।

श्री चंद्राकर ने यह भी जानकारी दी कि हाल ही में विधानसभा में स्वास्थ्य विभाग से जुड़े प्रश्न—विशेषकर आयुष्मान कार्ड से उपचार संबंधी—उठाए गए थे, जिनका निराकरण हो गया है और जनता को इसका सीधा लाभ मिल रहा है।

इस अवसर पर जिला पंचायत सभापति सुश्री प्रिया साहू, सीएमएचओ डॉ. मनोज दानी, सिविल सर्जन अशीशन मिंज, 108 नोडल अधिकारी सी.एस. बंजारे, एनएचएम डीपीएम भूमिका वर्मा, हॉस्पिटल कंसल्टेंट ओम वर्मा, मंडल अध्यक्ष कमलेश फेकर, राजू जंघेल, पार्षद विधि यादव, शेखर चंद्राकर, पार्षद प्रतिनिधि प्रेम साहू, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनोज साहू, विजय ताम्रकार सहित विभागीय अधिकारीगण, नर्सिंग अधीक्षक एवं वरिष्ठ नर्सिंग स्टाफ उपस्थित रहे।

Source Link

Related posts

पश्चिम बंगाल से विजय रथ के साथी प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा का सेलूद में स्वागत

महिलाओं की आत्मनिर्भरता ही सशक्त भारत की पहचान : रजनी विजय बघेल

नो पार्किंग पर सख्ती, 67 वाहनों पर कार्रवाई

Leave a Comment

error: Content is protected !!