देश

पुष्पा-2 एक्टर अल्लू अर्जुन को हाईकोर्ट से जमानत : एक घंटे पहले लोकल कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा था

पुष्पा-2 के प्रीमियर के दौरान महिला की मौत के मामले में एक्टर अल्लू अर्जुन को कर्नाटक हाईकोर्ट ने जमानत दे दी। इससे पहले उन्हें हैदराबाद की कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा था।

एक्टर को शुक्रवार सुबह उनके घर से दोपहर 12 बजे गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद 4 बजे उन्हें लोकल कोर्ट में पेश किया गया, जहां उन्हें ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया। इसके बाद एक्टर ने हाईकोर्ट में अपील की थी। 5 बजे हाईकोर्ट ने जमानत दे दी।

अल्लू पर आरोप है कि वह 4 दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थिएटर में बिना बताए पहुंचे थे। इससे वहां भीड़ जमा हो गई और भगदड़ मच गई थी। कई लोग जख्मी हो गए थे।

हाईकोर्ट में अल्लू के वकील ने बचाव में शाहरुख की फिल्म रईस केस का जिक्र किया। उन्होंने कहा, ‘गुजरात में प्रमोशन के दौरान खान ने भीड़ पर टी-शर्ट फेंके थी। इसके बाद भगदड़ मची थी। इस मामले में एक्टर पर गैर इरादतन हत्या का आरोप लगाया गया था।’ वकील ने कहा कि गुजरात उच्च न्यायालय और सुप्रीम कोर्ट ने शाहरुख को राहत दी थी।

सूत्रों के मुताबिक, अल्लू अर्जुन ने अपनी गिरफ्तारी के तरीके पर आपत्ति जताई है। एक्टर ने दावा किया है कि पुलिस ने नाश्ता खत्म नहीं करने दिया। कपड़े भी बदलने नहीं दिए।

एक वीडियो में एक्टर घर से नीचे उतरकर पार्किंग में आते हैं। वहां उनका नौकर दौड़कर आता है और चाय और पानी देता है। वे वीडियों में चाय पीते नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनकी पत्नी स्नेहा रेड्डी दिखाई देती हैं। अल्लू पत्नी को समझाते हैं। इसके बाद उन्हें पुलिस अपने साथ ले जाती हैं।

Source Link

Related posts

छत्तीसगढ़ समेत पांच राज्यों में SIR की डेडलाइन तारीख बढ़ाई

सोनम वांगचुक ने 26 दिन बाद तोड़ा अनशन,CJP ने कहा-‘शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बिना नहीं होगा प्रदर्शन खत्म

भारत-मलेशिया संबंधों को और मजबूत करेंगे, आतंकवाद पर ‘कोई समझौता नहीं’: प्रधानमंत्री मोदी

Leave a Comment

error: Content is protected !!