ब्रेकिंग न्यूज़

रायपुर में स्टील फैक्ट्री में बड़ा हादसा : निर्माणाधीन प्लांट का हिस्सा गिरा, 6 लोगों की मौत

राजधानी रायपुर से दर्दनाक हादसे की खबर है। सिलतरा चौकी क्षेत्र स्थित हीरा इस्पात और पावर प्लांट में शुक्रवार दोपहर निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। यहां निर्माणाधीन प्लांट का एक हिस्सा गिरने से कई मजदूर दब गए।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हादसे में 6 लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है, जबकि 6 से 7 मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में प्रबंधन से जुड़े कुछ लोग भी शामिल बताए जा रहे हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर करीब 2 बजे टी जी बिल्डिंग में पैलेट बॉक्स पर काम चल रहा था। अचानक पैलेट बॉक्स गिर पड़ा, जिसकी चपेट में काम कर रहे मजदूर आ गए। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई। राहत और बचाव कार्य जारी है। फिलहाल हादसे के संबंध में आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

Source Link

Related posts

चोरी का आरोप लगाकर नाबालिग की रॉड से पिटाई

बिलासपुर में बिजली सब स्टेशन में लगी भीषण आग, दूर-दूर तक दिखी लपटे

पद्म विभूषण पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई का निधन, लोककला जगत को अपूरणीय क्षति

Leave a Comment

error: Content is protected !!