रायपुर

साइंस कॉलेज चौपाटी हटाने पहुंचा निगम दस्ता, कांग्रेसियों के साथ झूमाझटकी

राजधानी रायपुर में साइंस कॉलेज चौपाटी को हटाने के लिए शनिवार तड़के शुरू की गई नगर निगम की कार्रवाई ने माहौल गर्म कर दिया। निगम टीम ने सुबह 5 बजे से पहले ही चौपाटी खाली करने का आदेश जारी किए, जिसके विरोध में व्यापारी रातभर धरने पर बैठे रहे।

पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, कांग्रेस नेता सुबोध हरितवाल और निगम नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी भी व्यापारियों के साथ मौके पर मौजूद रहे। सुबह होते ही नगर निगम का अमला जेसीबी और भारी पुलिस बल के साथ साइंस कॉलेज ग्राउंड पहुंचा। कार्रवाई शुरू होते ही कांग्रेस नेताओं और समर्थकों ने जेसीबी के सामने लेटकर विरोध किया, जिसके चलते स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

झूमाझटकी और बड़ी संख्या में गिरफ्तारियां
विरोध बढ़ने पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बनी। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, आकाश तिवारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। सभी को अस्थायी रूप से बनाई गई रायपुर सेंट्रल जेल ले जाया गया है। वहीं, चौपाटी हटाने की कार्रवाई बुलडोजर के साथ जारी है।

व्यापारियों की रोजी-रोटी बचाने की अपील
कांग्रेस नेताओं ने निगम अधिकारियों से अपील की कि व्यापारियों की रोजी-रोटी न छीनी जाए। हालांकि निगम प्रशासन ने शासकीय कार्य में बाधा का हवाला देते हुए कार्रवाई रोकने से इनकार कर दिया।

साइंस कॉलेज चौपाटी क्षेत्र में माहौल अभी भी तनावपूर्ण है और व्यापारी तथा कांग्रेस कार्यकर्ता कार्रवाई का विरोध जारी रखे हुए हैं।

Source Link

Related posts

मेकाहारा के MBBS इंटर्न्स की गुहार : “स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ हैं हम, मिले मेहनत के मुताबिक सम्मानजनक स्टाइपेंड”

असम राइफल्स पर हुए हमले में शहीद हुए छत्तीसगढ़ के सपूत रंजीत कश्यप को रायपुर एयरपोर्ट पर अंतिम विदाई दी गई

रायपुर जामा मस्जिद ट्रस्ट में मुतवल्ली चुनाव की तैयारी शुरू, मतदाता सूची का नवनीकरण जारी

Leave a Comment

error: Content is protected !!