देश

दिल्ली से सभी पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजा जाएगा, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा- केंद्र के फैसले का सख्ती से होगा पालन

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद पूरे देश में गुस्सा है। इस हमले में 26 लोग मारे गए थे। इसके जवाब में केंद्र सरकार ने बड़ा और सख्त फैसला लेते हुए कहा है कि भारत में रह रहे सभी पाकिस्तानी नागरिकों को देश से बाहर निकाल दिया जाएगा और अब कोई नया वीजा जारी नहीं किया जाएगा।

सरकार ने साफ किया है कि 27 अप्रैल से सभी पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द कर दिए जाएंगे, जबकि मेडिकल वीजा सिर्फ 29 अप्रैल तक ही वैध रहेंगे। इस फैसले के बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि केंद्र के निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाएगा और उल्लंघन करने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि दिल्ली सरकार पूरी ईमानदारी के साथ आदेशों का पालन सुनिश्चित कर रही है। इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सभी मुख्यमंत्रियों से बात की थी और निर्देश दिया था कि अपने-अपने राज्यों में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द वापस पाकिस्तान भेजा जाए।

गृह मंत्रालय ने साफ कर दिया है कि इस काम में कोई ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी राज्यों को अपने इलाके में मौजूद पाकिस्तानी नागरिकों को ढूंढ़कर उनकी वापसी सुनिश्चित करनी होगी। सरकार के इस फैसले को पहलगाम हमले के बाद उठाया गया कड़ा कदम माना जा रहा है।

Source Link

Related posts

एयरो इंडिया 2025 : राफेल में सवार एयरफोर्स की महिला पायलट करेगी ‘शक्ति फॉर्मेशन’ का नेतृत्व

NDA के सहयोगी दलों के लिए सिरदर्द बन गया “वक्फ बिल”, राजभर और जयंत चौधरी की पार्टी में भी बगावत, सहयोगी दलों में इस्तीफों का दौर शुरू

चुनाव आयोग ने फिर दोहराया, झूठे आरोपों के लिए राहुल गांधी घोषणापत्र दें या देश से माफी मांगें

Leave a Comment

error: Content is protected !!