देश

सरकार का बड़ा फैसला, आधार कार्ड में बायोमेट्रिक अपडेट कराने पर नहीं लगेगा शुल्क

केंद्र सरकार ने आधार कार्ड धारकों के लिए बड़ा ऐलान किया है। अब बच्चों और किशोरों को नया आधार रजिस्ट्रेशन कराने या बायोमेट्रिक अपडेट करवाने के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा। पहले इसके लिए 50 रुपये का शुल्क लिया जाता था।

किन बच्चों को मिलेगा फायदा?

सरकार के नए नियम के तहत 5 से 7 साल और 15 से 17 साल के बच्चों के लिए बायोमेट्रिक अपडेट फ्री होगा। यह कदम बड़ी आबादी को राहत देगा क्योंकि आधार कार्ड में बायोमेट्रिक अपडेट कराना अब अनिवार्य कर दिया गया है।

क्यों जरूरी है बायोमेट्रिक अपडेट?

UIDAI की गाइडलाइन के मुताबिक, बच्चों की उम्र बढ़ने के साथ उनके बायोमेट्रिक डेटा (फिंगरप्रिंट और आईरिस) में बदलाव होता है। इसलिए 5 साल और 15 साल की उम्र में अपडेट कराना अनिवार्य है। इससे पहचान से जुड़ी गड़बड़ियों और धोखाधड़ी पर रोक लगाई जा सकेगी।

ऐसे कराएं आधार बायोमेट्रिक अपडेट

  1. सबसे पहले नजदीकी आधार नामांकन केंद्र पर जाएं।

  2. वहां से नामांकन/अपडेट फॉर्म लेकर भरें और जमा करें।

  3. केंद्र पर आपका फिंगरप्रिंट और आईरिस स्कैन लिया जाएगा।

  4. बायोमेट्रिक डेटा जमा करने के बाद अपडेट प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

UIDAI ने राज्यों को दिए निर्देश

UIDAI ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र लिखकर बच्चों के आधार कार्ड में बायोमेट्रिक अपडेट जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं। सरकार चाहती है कि सभी बच्चों का आधार रिकॉर्ड सही और अपडेटेड रहे।

Related posts

ओमान में नौकरी का सपना बना दर्दनाक हकीकत, हैदराबाद की शबनम ने सुनाई आपबीती; भारत लौटने की लगाई गुहार

रिटायर हुआ मिग-21 फाइटर जेट, चंडीगढ़ में भावुक विदाई समारोह

संसद की निर्धारित संख्या में बैठकें अनिवार्य रूप से बुलाये जाने के लिए दो निजी विधेयक राज्यसभा में पेश

Leave a Comment

error: Content is protected !!