रायपुर

रायपुर में टाटा सूमो में लगी आग, वाहन पूरी तरह जलकर राख

रायपुर। राजधानी रायपुर के एयरपोर्ट रोड स्थित मैग्नेटो मॉल के समीप एक टाटा सूमो वाहन में अचानक आग लग गई। वाहन में सवार महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग सहित सभी यात्री समय रहते बाहर निकल आए, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। आग की चपेट में आने से वाहन पूरी तरह जलकर राख हो गया।

इस हादसे की जानकारी बिलासपुर के कांग्रेस नेता महेश दुबे टाटा ने देते हुए बताया कि उक्त टाटा सूमो झारखंड पंजीयन की  है। वाहन चलते समय अचानक उसमें धुआं उठने लगा जिसके बाद चालक ने तत्काल वाहन को सड़क किनारे रोका। यात्रियों की सतर्कता और आसपास मौजूद लोगों की तत्परता से सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाया। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण तकनीकी खराबी माना जा रहा है। हालांकि, वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।

Related posts

रायपुर में बदला स्कूल टाइम, गर्मी के चलते प्रशासन का बड़ा फैसला

लंबित ई-चालान धारकों को राहत : 14 मार्च को लोक अदालत में होगा निराकरण

रायपुर मॉल पार्किंग शुल्क को उपभोक्ता फोरम ने अवैध बताया, मुफ्त पार्किंग और मुआवजा देने का आदेश जारी

Leave a Comment

error: Content is protected !!