अन्य जिलेछत्तीसगढ़

सूरजपुर में हाथियों का कहर : एक ही रात में दो लोगों की मौत, ग्रामीणों में दहशत

सूरजपुर जिले में हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। एक ही रात में दो अलग-अलग घटनाओं में हाथियों के हमले से दो लोगों की मौत हो गई। लगातार हो रहे हमलों से ग्रामीणों में डर और दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, पहली घटना प्रतापपुर क्षेत्र के सकलपुर गांव की है, जहां कबरा कान वाले हाथी ने एक व्यक्ति पर हमला कर उसकी जान ले ली। वहीं दूसरी घटना सूरजपुर वन परिक्षेत्र के सलका बीट अंतर्गत सोनपुर गांव में हुई।

बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत सोनपुर के पण्डोपारा निवासी 40 वर्षीय मट्टूलाल पिता लालसाय घर के पास धान की फसल की रखवाली कर रहे थे। इसी दौरान हाथी ने उन पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है। वहीं क्षेत्र में हाथियों के लगातार बढ़ते हमलों से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है।

Source Link

Related posts

निगम आयुक्त का कड़ा रुख : जनगणना ड्यूटी से नदारद 44 कर्मचारियों को नोटिस

जल्दी ही वृहद स्तर पर शुरू होगा सड़कों के पुनर्निर्माण का काम : उप मुख्यमंत्री  अरुण साव

टैरिफ विवाद के बीच क्या ट्रंप भारत आएंगे? अमेरिकी राजदूत ने बताया

Leave a Comment

error: Content is protected !!