अन्य जिले

दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं : महानदी के टीला एनीकट में गिरी कार, पति-पत्नी समेत परिवार के 4 लोगों की दर्दनाक मौत

राजिम : दीपावली की खुशियां एक परिवार के मनहूश साबित हुई, ,उस परिवार में अचानक ऐसा मातम छा गया कि पूरे गांव की खुशियां आंसुओं में बदल गईं। अपनों के साथ त्योहार मनाने खुशियां लिए लौट रहे परिवार जो रायपुर से अपने गांव लौट रहा था।जो महज कुछ किलोमीटर पहले ही घटना का शिकार हो गया।

महानदी के टीला एनीकट में अनियंत्रित होकर कार नीचे पानी में गिर गया और एक ही परिवार के चार लोगों की जिंदगी जल समाधि बन गई। हादसे में पति-पत्नी और उनके जवान बेटा-बेटी की शामिल थे। इस हृदयविदारक घटना ने न सिर्फ पसौद गांव, बल्कि पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। घटना गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र की है।

, गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पसौद निवासी शीतल साहू (44 वर्ष) अपनी पत्नी भारती साहू सहित, 19 वर्षीय बेटे विकास साहू और 21 वर्षीय बेटी पूर्वा साहू के साथ रायपुर में दीपावली मनाने के बाद अपने गृहग्राम रात्रि में लौट रहे थे। परिवार के लोग बेसब्री से उनके घर पहुंचने का इंतजार कर रहे थे। बताया जा रहा है कि रात करीब 11 बजे शीतल साहू की परिजनों से फोन पर आखिरी बार बातचीत हुई थी। इसके बाद परिवार के लोग उनके गांव पहुंचने का इंतजार करते रहे।

हादसे की खबर मिलते ही खुशियों का माहौल चीख-पुकार और मातम में बदल गया। परिवार के चार सदस्यों की एक साथ मौत से पूरा गांव स्तब्ध है। इस हृदयविदारक घटना के बाद गांव में आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए।

पुलिस ने चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा|
घटना गोबरा नवापारा थाना अंजर्गत चंपारण चौकी क्षेत्र के टीला एनीकट की बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस हादसे की परिस्थितियों की जांच कर रही है। कार अनियंत्रित होकर एनीकट से महानदी में कैसे गिरी, इसका वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

Source link

Related posts

केशकाल की बदहाल सड़क से अब मिलेगी राहत, केंद्र सरकार ने 819.67 लाख रुपये किया स्वीकृत

ड्रिंक एंड ड्राइव पर सख्त कार्रवाई, एक दिन में 17 शराबी वाहन चालक पकड़े गए

तिल्दा-नेवरा को बड़ी सौगात: सड़क और डिवाइडर निर्माण के लिए 1.97 करोड़ रुपये मंजूर

Leave a Comment

error: Content is protected !!