Foreign

मिडटर्म चुनाव में बड़ी हार के बावजूद ईरान पर हमले को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- दोबारा भी लूंगा यही फैसला

उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की ओर से अमेरिकी मिडटर्म चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी की करारी हार के लिए ईरान जंग को वजह बताने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रतिक्रिया दी है.

ईरान जंग को बड़ी हार की वजह के सवाल पर ट्रंप ने कहा, “मेरा मानना है कि यह बात काफ़ी हद तक सही है, क्योंकि इसकी वजह से कुछ समय के लिए पेट्रोल की क़ीमतें थोड़ी बढ़ गई थीं. लेकिन इसके बावजूद, अगर मुझे दोबारा ऐसा करना पड़े, तो मैं फिर करूंगा. क्योंकि लंबे समय के लिहाज से यही एकमात्र रास्ता है.”

“आप ईरान को परमाणु हथियार हासिल नहीं करने दे सकते. आपके पास कोई दूसरा विकल्प नहीं है. मुझे लगा था कि तेल की क़ीमतें इससे कहीं ज़्यादा बढ़ेंगी और मैंने इसी आधार पर यह फैसला लिया था. आपके पास कोई विकल्प नहीं है. आपको यह करना ही होगा.”

“आप ईरान को परमाणु हथियार हासिल नहीं करने दे सकते. वरना आज आप जो कुछ भी यहां देख रहे हैं, हो सकता है कि एक दिन उसका अस्तित्व ही न रहे.”

नई राजनीतिक स्थिति को लेकर उन्होंने कहा, “मैं डेमोक्रेट्स के साथ मिलकर काम करूंगा, जब तक वे बाधा डालने की कोशिश नहीं करते. लेकिन हमारे पास वीटो की ताक़त है. हालांकि, उन्होंने पहले ही फ़ोन किया है और वे कुछ मुद्दों पर बात करना चाहते हैं.”

Source Link

Related posts

इजरायल ने गाजा में शुरू किया ग्राउंड ऑपरेशन, कई इलाकों पर किया कब्जा

ट्रंप की नई सख्ती : अमेरिका ने H1B वीजा के लिए साक्षात्कार अगले साल अक्तूबर तक टाले

ट्रम्प ने खुद को “वेनेजुएला का कार्यवाहक राष्ट्रपति” घोषित कर दिया

Leave a Comment

error: Content is protected !!