छत्तीसगढ़

15 साल से लंबित श्री सीमेंट मुआवजा प्रकरण सुलझा, 23 प्रभावित किसानों को मिलेंगे 7.10 करोड़ रुप

श्री सीमेंट कंपनी का 15 साल से लंबित क्षतिपूर्ति प्रकरण आखिरकार सुलझ गया। सिमगा के SDM अतुल शेठे के विशेष प्रयास से 23 प्रभावित ग्रामीणों, जिनमें विशेष रूप से आदिवासी कृषक शामिल हैं, को कुल 7 करोड़ 10 लाख रुपए की क्षतिपूर्ति राशि दिलाई जा रही है। इसी कड़ी में आज लगभग 2 करोड़ रुपए का मुआवजा वितरित किया गया।

ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने के बाद कलेक्टर के निर्देश में सरफेस राइट के अंतर्गत प्रकरण तैयार किया गया।

SDM अतुल शेठे ने कहा –

जब हमने गाइडलाइन मंगाई तो गाइडलाइन का रेट कम था और औसत बिक्री चार्ट का रेट अधिक था। किसी भी कृषक को अधिकतम लाभ मिले, इसलिए हमने बिक्री चार्ट के रेट के हिसाब से प्रकरण बनवाया। इससे प्रति एकड़ लगभग 2 लाख रुपए का अंतर आया और किसानों को पूरी राशि मिली।

उन्होंने यह भी कहा कि बाकी बचे प्रभावितों को भी समय के अनुसार मुआवजा वितरण किया जाएगा।

ग्रामीणों से जब पूछा गया कि क्या वे इस राशि से संतुष्ट हैं, तो SDM ने कहा – “यह तो ग्रामवासी ही बता पाएंगे, लेकिन उनके चेहरों की खुशी दिख रही है। 15 साल पुरानी मांग पूरी हुई है, और दिवाली के त्योहार से पहले राशि का वितरण होना उनके लिए भी अच्छी बात है और हमारे लिए भी। हमने कृषक हित में कुछ कार्य किया है।”

दिवाली से ठीक पहले मिली इस बड़ी राशि से ग्रामीणों में खुशी की लहर है। ग्रामीणों ने SDM अतुल शेठे के प्रयास की सराहना की है।

Source link

Related posts

गौ-तस्करी पर पुलिस का बड़ा एक्शन : कंटेनर से 65 गौवंश बरामद, 2 की मौत; चालक गिरफ्तार, रेकी में इस्तेमाल कार जब्त

निर्वाचन आयोग दफ्तर घेराव के लिए निकले युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका

नकटी में बुलडोजर कार्रवाई पर गरमाई सियासत, पीड़ितों से मिलने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस नेता

Leave a Comment

error: Content is protected !!