छत्तीसगढ़

ट्रॉले और कार की भिड़ंत में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

राजस्थान के चूरू में शनिवार को भीषण सड़क हादसा हुआ है। सादुलपुर इलाके में तारानगर रोड पर न्यागली गांव के पास ट्रॉले और कार के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई, जिससे इलाके में शोक का माहौल है।

जानकारी के मुताबिक, गांव सोमसीसर से एक परिवार के लोग कार में सवार होकर धोक लगाने के लिए गुरुग्राम जा रहे थे। इसी दौरान न्यागली गांव के पास कार की ट्रॉले से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और पांच लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे में घायल एक बच्चे की उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी रिछपाल सिंह और थाना अधिकारी राजेश कुमार सिहाग पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतकों के शवों को राजकीय उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। घायल बच्चे को चूरू रेफर किए जाने की भी जानकारी सामने आई है, हालांकि उसकी स्थिति की आधिकारिक पुष्टि जरूरी है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे के बाद ट्रॉला चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश की जा रही है। हादसे के कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।

Source link

Related posts

छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम : कई जिलों में बारिश, आंधी और वज्रपात का अलर्ट

स्कूल के पास अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा

पुलिस स्मृति दिवस परेड में हुए शामिल राज्यपाल और मुख्यमंत्री

Leave a Comment

error: Content is protected !!