छत्तीसगढ़बिलासपुर

बिलासपुर में कॉलेज छात्रा को तेजाब फेंकने की धमकी, सोशल मीडिया की दोस्ती बनी मुसीबत

बिलासपुर: जिले में सोशल मीडिया पर दोस्ती खत्म करना एक कॉलेज छात्रा के लिए मुसीबत बन गया। आरोप है कि बातचीत बंद करने से नाराज युवक ने छात्रा का पीछा किया, रास्ते में उसका ऑटो रुकवाया और तेजाब फेंकने के साथ अपहरण करने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर तारबाहर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मामला तारबाहर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, कॉलेज छात्रा की करीब एक साल पहले इंस्टाग्राम के जरिए खुदीराम बोस चौक निवासी विजय चौधरी उर्फ बॉबी से जान-पहचान हुई थी।

बाद में जब छात्रा को युवक के आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी मिली, तो उसने उससे बातचीत बंद कर दी। आरोप है कि इसके बाद युवक उसे फोन पर डराने-धमकाने लगा और उसका पीछा करने लगा। 17 अक्टूबर को आरोपी छात्रा का पीछा करते हुए उसकी क्लास तक पहुंच गया। घर लौटते समय रास्ते में उसका ऑटो रुकवाकर नीचे उतरने और बात करने का दबाव बनाया। छात्रा के इनकार करने पर आरोपी ने कथित तौर पर तेजाब फेंकने और अपहरण करने की धमकी दी। घटना के बाद छात्रा ने तारबाहर थाने में शिकायत दर्ज कराई।

छात्रा की शिकायत के आधार पर पुलिस ने विजय चौधरी उर्फ बॉबी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। सोशल मीडिया पर शुरू हुई जान-पहचान के बाद सामने आए इस मामले ने छात्राओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े किए हैं।

Source link

Related posts

अब रायगढ़ में अफीम की खेती का भंडाफोड़

नशे के कारोबारी को 15 साल की जेल, विवेचक SI को मिला इनाम

रायपुर सराफा एसोसिएशन ने पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला को किया सम्मानित, जताया आभार

Leave a Comment

error: Content is protected !!