देश

हवाई यात्रियों को झटका! IndiGo ने बढ़ाया फ्यूल चार्ज, टिकट के दाम बढ़े

एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) की बढ़ती कीमतों के बीच इंडिगो एयरलाइंस ने घरेलू उड़ानों पर फ्यूल चार्ज बढ़ा दिया है। नई दरें लागू होने के बाद इंदौर से संचालित इंडिगो की कई प्रमुख उड़ानों का किराया बढ़ गया है।

दूरी के आधार पर फ्यूल चार्ज में 100 से 350 रुपए तक की बढ़ोतरी की गई है। इसका सीधा असर यात्रियों द्वारा टिकट के लिए चुकाई जाने वाली कुल राशि पर पड़ेगा। इंदौर से मुंबई, पुणे, दिल्ली, हैदराबाद और गोवा जैसे रूट 501 से 1,000 किमी की दूरी वाली श्रेणी में आते हैं। इन पर अब 600 रुपए फ्यूल चार्ज लगेगा।

यानी पहले के मुकाबले 200 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, इंदौर से बेंगलुरु, चेन्नई और कोलकाता जैसे रूट 1,001 से 1,500 किमी की श्रेणी में हैं। इन पर फ्यूल चार्ज अब 900 रुपए लगेगा। यात्रियों को 300 अतिरिक्त देने होंगे। इंदौर-अहमदाबाद जैसे 500 किमी तक के रूट पर फ्यूल चार्ज 375 हो गया है। फ्यूल चार्जेस की नई दरें लागू हो गई हैं।
इंदौर से 75% इंडिगो की फ्लाइट

फ्यूल चार्ज में बढ़ोतरी ऐसे समय हुई है जब अक्टूबर शुरू होते ही कई रूट पर एयर फेयर बढ़ गया है। अब त्यौहारी सीजन के दौरान हवाई यात्रियों की संख्या बढ़ने के साथ किराए में और बढ़ोतरी की संभावना है। ट्रैवल एजेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के पदाधिकारियों के मुताबिक, पीक सीजन में कई रूटों पर सामान्य दिनों की तुलना में किराया काफी अधिक रहता है। ऐसे में फ्यूल चार्ज बढ़ने से यात्रियों का कुल यात्रा खर्च और बढ़ेगा। एसोसिएशन के अनुसार इंदौर से 75 फीसदी से ज्यादा इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट संचालित हैं।

राउंड ट्रिप में असर दो तरफा

एविएशन एक्सपर्ट के अनुसार फ्यूल चार्ज टिकट की कुल कीमत का हिस्सा होता है। बेस फेयर के अलावा फ्यूल चार्ज, एयरपोर्ट फीस और अन्य टैक्स जोड़कर टिकट की अंतिम कीमत तय होती है, इसलिए फ्यूल चार्ज बढ़ने पर कुल किराया भी बढ़ता है।

एकतरफा यात्रा में जितनी बढ़ोतरी होगी, वहीं वापसी की फ्लाइट में भी समान चार्ज लागू होने पर राउंड ट्रिप में इसका असर दो तरफा पड़ेगा। हालांकि अंतिम टिकट कीमत बुकिंग के समय उपलब्ध बेस फेयर और अन्य शुल्क के आधार पर अलग-अलग हो सकती है।

Source Link

 

Related posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गाजा में सीजफायर को लेकर ट्रंप के प्लान पर लगाई मुहर

UPI Transaction पर एक्स्ट्रा चार्ज का विरोध, पेट्रोल पंपों पर 16 अक्टूबर से बदलेगा पेमेंट नियम

अगर आपके फोन में हैं ये 10 ऐप्स तो तुरंत करें डिलीट, वरना खाली हो जाएगा आपका बैंक अकाउंट

Leave a Comment

error: Content is protected !!