राजनीति

दिल्ली में कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत से मिलीं विधायक सावित्री मंडावी, क्षेत्रीय मुद्दों पर हुई चर्चा

भानुप्रतापपुर विधायक सावित्री मनोज मंडावी ने नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी एवं लोकसभा सांसद सुखदेव भगत से सौजन्य भेंट की।

इस दौरान छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन, भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र की जनसमस्याओं, विकास कार्यों तथा वर्तमान राजनीतिक-सामाजिक विषयों पर चर्चा हुई। विधायक मंडावी ने क्षेत्र की आवश्यकताओं और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रदेश प्रभारी के समक्ष रखा।

वहीं संगठन को मजबूत करने तथा कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ।

 

Source Link

 

Related posts

रायपुर निगम चुनाव: एजाज ढेबर हारे, अर्जुमन ढेबर जीती

युवा वोटबैंक पर भाजपा का फोकस, जेन जेड समिति में छत्तीसगढ़ से ओपी चौधरी को मिली जिम्मेदारी

भाजपा नेताओं में साहस है तो घर-घर जाकर पूछे बिजली बिल बढ़ने से कितना नुकसान हुआ

Leave a Comment

error: Content is protected !!