छत्तीसगढ़रायपुर

युवाओं को दीपावली से पहले रोजगार की सौगात : रायपुर के इंडोर स्टेडियम में लगेगा मेगा जॉब फेयर, CM विष्णु देव साय देंगे ऑफर लेटर

प्रदेश के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए 7 और 8 अक्टूबर को रायपुर के बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में राज्य स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में तकनीकी और गैर-तकनीकी क्षेत्रों के 8 हजार से अधिक पदों पर रोजगार के अवसर मिलेंगे। युवाओं के लिए पंजीयन कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग ने वृहद उद्योगों और निजी प्रतिष्ठानों को मेले में शामिल कर अधिक से अधिक रिक्तियां उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

इच्छुक युवा ई-रोजगार पोर्टल के माध्यम से रिक्तियों की जानकारी लेकर पंजीयन करा सकते हैं। चयनित युवाओं को ऑफर लेटर राज्य और जिला स्तरीय रोजगार मेलों में चयनित अभ्यर्थियों को कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा ऑफर लेटर वितरित किए जाने की तैयारी है। जिलों से चयनित अभ्यर्थियों की सूची 1 अक्टूबर तक भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

पंचायतों के जरिए प्रचारअधिकाधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार करने को कहा गया है। चयनित युवाओं की रोजगार मेले में उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए जिला स्तर पर भी विशेष प्रयास किए जाएंगे।

Source Link

Related posts

संविधान केवल दस्तावेज नहीं, देश को दिशा दिखाने वाला जीवंत ढांचा है : जस्टिस सिन्हा

पूना मारगेम – पुनर्वास से पुनर्जीवन: दण्डकारण्य के 210 माओवादी कैडर लौटे समाज की मुख्यधारा में

रायगढ़ में राहगीरों से लूटपाट करने वाला गिरोह पकड़ा, 7 आरोपी गिरफ्तार

Leave a Comment

error: Content is protected !!