छत्तीसगढ़रायपुर

रावतपुरा फेस-2 में नगर निगम का बड़ा एक्शन, 40 मकान मालिकों पर चली कार्रवाई

रायपुर : रावतपुरा फेस-2 कॉलोनी में नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई शुरू की है। बिना नक्शा पास कराए मकान निर्माण के आरोप में करीब 40 मकान मालिकों को पहले नोटिस जारी किया गया था। नोटिस के बाद आज निगम की टीम बुलडोजरों के साथ मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की गई।

कार्रवाई के लिए मौके पर करीब एक दर्जन बुलडोजर तैनात किए गए हैं। निगम के अधिकारी और कर्मचारी पूरी टीम के साथ इलाके में मौजूद हैं। निगम की ओर से नियमों के उल्लंघन को लेकर यह कार्रवाई की जा रही है।

कार्रवाई के दौरान किसी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल भी मौके पर तैनात किया गया है। बड़ी संख्या में निगम और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी के चलते इलाके में हलचल बढ़ गई है। लोगों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस निगरानी रख रही है।

रावतपुरा फेस-2 में चल रही यह कार्रवाई नगर निगम के जोन-06 के अंतर्गत की जा रही है। फिलहाल निगम की टीम मौके पर मौजूद है और नियमों के उल्लंघन वाले निर्माणों पर कार्रवाई जारी है।

Source link

Related posts

जल्दी ही वृहद स्तर पर शुरू होगा सड़कों के पुनर्निर्माण का काम : उप मुख्यमंत्री  अरुण साव

संविधान केवल दस्तावेज नहीं, देश को दिशा दिखाने वाला जीवंत ढांचा है : जस्टिस सिन्हा

पूना मारगेम – पुनर्वास से पुनर्जीवन: दण्डकारण्य के 210 माओवादी कैडर लौटे समाज की मुख्यधारा में

Leave a Comment

error: Content is protected !!