छत्तीसगढ़

हज 2027 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 24 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन

छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के माध्यम से हजयात्रा पर जाने के इच्छुक आवेदकगण अब 24 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमेन मिर्ज़ा एजाज़ बेग ने आज जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि हज कमेटी ऑफ़ इंडिया मुंबई के सर्कुलर नंबर-03 से प्राप्त सूचना के अनुसार हज 2027 के लिए ऑनलाइन हज आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 जुलाई को बढ़ा कर 24 जुलाई कर दिया गया है ।

अब 24 जुलाई 2026 रात्रि 11:59 बजे तक ऑनलाइन फॉर्म भरने की समय सीमा निर्धारित की गई है। इसके पश्चात अंतिम तिथि नहीं बढ़ाई जावेगी। उन्होंने कहा कि, अंतिम तिथि के पश्चात हाजियों के चयन हेतु दिनांक 30जुलाई 2026 को कुर्राह का आयोजन हज कमेटी आफ इंडिया मुम्बई में प्रातः 11:00 बजे से आयोजित किया जावेगा।

कुर्राह में चयनित होने वाले हज आवेदकों द्वारा हजयात्रा की पहली क़िश्त राशि 1,52,300/- प्रति आवेदक दिनांक 10 अगस्त 2026 तक जमा कराई जावेगी। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी बैरन बजार मुखर्जी बड़ा रायपुर दूरभाष क्रमांक 0771-4266646 पर संपर्क किया जा सकता है।

Related posts

DPI ने मांगी प्राचार्य टी संवर्ग के रिक्त पदों की जानकारी

पंचायती राज की समस्याओं को लेकर सरपंच संघ पाटन सक्रिय, मंत्रालय पहुंचा प्रतिनिधि मंडल

ज्ञानेश्वरी यादव ने रचा इतिहास, Commonwealth Games 2026 में जीता सिल्वर मेडल

Leave a Comment

error: Content is protected !!