राजनीति

पंजाब चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : चन्नी को बड़ी जिम्मेदारी, राजा वड़िंग और बाजवा के पदों में कोई बदलाव नहीं

इमेज कैप्शन,ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को राज्य में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले पार्टी की प्रचार कमेटी का प्रमुख बनाया है

पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने संगठनात्मक स्तर पर बड़े बदलावों की घोषणा की है. जिसके तहत पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को पार्टी की कैंपेन कमेटी का चेयरपर्सन बनाया गया है.

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बुधवार शाम को पंजाब कांग्रेस को लेकर एक सूची जारी की.

इसके मुताबिक़, पंजाब कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के पद पर फ़िलहाल अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग बने रहेंगे. साथ ही, नेता विपक्ष के रूप में प्रताप सिंह बाजवा फिर नेतृत्व करेंगे.

पार्टी की ओर से तीन नेताओं को कांग्रेस ने वर्किंग प्रेसिडेंट की ज़िम्मेदारी दी है, जिसमें सुखविंदर सिंह डेनी, राज कुमार वेरका और संगत सिंह घिलजियां शामिल हैं.

उधर, विजय इंदर सिंगला को इलेक्शन मैनेजमेंट कमेटी और कोआर्डिनेशन कमेटी का चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है.

कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा को कोर कमेटी का चेयरमैन बनाया है. मैनिफ़ेस्टो कमेटी का चेयरपर्सन डॉ. अमर सिंह को बनाया गया है.

Source Link

Related posts

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दिल्ली दौरे पर, केंद्रीय मंत्रियों से करेंगे मुलाकात

बंगाल में प्रचंड जीत की ओर भाजपा

15 अगस्त के पहले जेल में बंद निर्दोष आदिवासियों को रिहा करे, झूठे मुकदमे वापस ले सरकार

Leave a Comment

error: Content is protected !!