बिलासपुर

जमीन पर कब्जा दिलाने के नाम पर पैसे मांगना पड़ा भारी, प्रधान आरक्षक निलंबित

जांजगीर-चांपा जिले के पुलिस अधीक्षक विजय पाण्डेय ने चौकी पंतोरा में पदस्थ प्रधान आरक्षक रमेश त्रिपाठी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई एक आवेदक से विवादित भूमि पर कब्जा दिलाने के नाम पर पैसों की मांग किए जाने की शिकायत सामने आने के बाद की गई।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, चौकी पंतोरा क्षेत्र के एक आवेदक ने प्रधान आरक्षक रमेश त्रिपाठी पर विवादित भूमि संबंधी मामले में कब्जा दिलाने के एवज में धनराशि की मांग करने का आरोप लगाया था। शिकायत एवं संबंधित जानकारी पुलिस अधीक्षक के संज्ञान में आने पर मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल निलंबन की कार्रवाई की गई।

पुलिस अधीक्षक ने मामले की विस्तृत जांच के लिए प्रदीप कुमार सोरी, एसडीओपी अकलतरा को जांच अधिकारी नियुक्त किया है। उन्हें पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक विजय पांडेय ने कहा कि विभागीय अनुशासन और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए किसी भी प्रकार की शिकायत को गंभीरता से लिया जाएगा तथा दोष सिद्ध होने पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Related posts

छत्तीसगढ़ की अदालतों की निगरानी के लिए हाईकोर्ट जजों को सौंपी गई जिम्मेदारी

बिलासपुर में बिजली सब स्टेशन में लगी भीषण आग, दूर-दूर तक दिखी लपटे

चोरी का आरोप लगाकर नाबालिग की रॉड से पिटाई

Leave a Comment

error: Content is protected !!