रायगढ

ऑपरेशन आघात : 98 नशीले इंजेक्शन के साथ युवक गिरफ्तार, ओडिशा से ला रहा था खेप

“एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कि अपील कहा,युवाओं को नशे की गिरफ्त में धकेलने वालों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और आमजन से भी ऐसे मामलों की सूचना पुलिस को दे ताकि नशामुक्त समाज का निर्माण हो ”

रायगढ़, 30 मई। रायगढ़ पुलिस ने जिले में चलाए जा रहे ऑपरेशन आघात के तहत नशे के कारोबार के विरुद्ध एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए 98 प्रतिबंधित नशीली इंजेक्शन के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ओडिशा से इंजेक्शन लाकर रायगढ़ में बिक्री की तैयारी कर रहा था।

रायगढ़ डीएसपी सुशांतो बनर्जी ने जानकारी देते हुए बताया कि

थाना चक्रधरनगर और साइबर थाना की संयुक्त टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मरीन ड्राइव स्थित रोजगार कार्यालय के पास एक युवक बड़ी मात्रा में नशीली इंजेक्शन लेकर बैठा है। सूचना पर पुलिस ने पंजरी प्लांट मरीन ड्राइव क्षेत्र में घेराबंदी कर कार्रवाई की। पुलिस को देखकर युवक भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पकड़ लिया गया।

पूछताछ में आरोपी की पहचान मनीष डंडरिया (22 वर्ष) निवासी झारसुगुड़ा (ओडिशा) तथा वर्तमान में किरोड़ीमलनगर, रायगढ़ निवासी के रूप में हुई। उसके कब्जे से 98 नग प्रतिबंधित नशीली इंजेक्शन बरामद किए गए, जिनकी कीमत लगभग 5,953 रुपये बताई गई है। आरोपी इंजेक्शन के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

पुलिस ने इंजेक्शन जब्त कर आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस इस मामले में इंजेक्शन की आपूर्ति श्रृंखला और अन्य संबंधित व्यक्तियों की भी जांच कर रही है।

Source link

Related posts

इंस्टाग्राम रील का शौक पड़ा भारी, पिस्टलनुमा लाइटर लहराने पर युवक गिरफ्तार

होली से पहले सख्ती : 40 नाबालिग वाहन चालक पकड़े, अभिभावकों को थाने बुलाकर चालान

मोबाइल दुकान चोरी का खुलासा, 14 लाख के 16 आईफोन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

Leave a Comment

error: Content is protected !!