देश

3000 करोड़ के पैरीमैच सट्टा घोटाले पर ED का शिकंजा, 5 राज्यों में 17 ठिकानों पर छापेमारी

प्रवर्तन निदेशालय (ED) के मुंबई जोनल दफ्तर ने सायप्रस से संचालित होने वाले अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म ‘पैरीमैच’के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।

इस सट्टा ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की टीमों ने देश के 5 राज्यों राजस्थान, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, गुजरात और केंद्र शासित प्रदेश दमन की 17 लोकेशंस पर ताबड़तोड़ सर्च ऑपरेशन चलाया है। यह पूरा घोटाला 3000 करोड़ रुपये से ज्यादा का है, जिसमें ईडी अब तक 112 करोड़ रुपये की संपत्तियों को फ्रीज कर चुकी है।
निवेशकों और यूजर्स को ऊंचे रिटर्न का लालच देकर ठगी

मिली जानकारी के अनुसार पैरीमैच ने निवेशकों और यूजर्स को ऊंचे रिटर्न का लालच देकर एक ही साल में 3000 करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी की। ED Raid Parimatch Betting App इस भारी-भरकम रकम को ठिकाने लगाने और ट्रांसफर करने के लिए सट्टा कंपनी ने म्यूल अकाउंट्स, पेमेंट बिचौलियों और बैंकिंग एजेंट्स का एक बेहद जटिल नेटवर्क तैयार किया था।
ऐसे घुमाया जा रहा था पैसा

पैसे के असली रास्ते को छिपाने और जांच एजेंसियों से बचने के लिए, एक यूजर द्वारा निकाला गया पैसा सीधे दूसरे यूजर द्वारा जमा किए गए पैसे से उसके बैंक खाते या UPI-ID में कई किस्तों में भेज दिया जाता था। इस पूरे पैसे को वेंडर पेमेंट्स और व्यापारिक लेन-देन’ की आड़ में सॉफ्टवेयर और फिनटेक कंपनियों के करंट अकाउंट्स के जरिए घुमाया जा रहा था।

किस आधार पर हुई कार्रवाई ?

यह पूरी कार्रवाई मुंबई के साइबर पुलिस स्टेशन में Parimatch.com के खिलाफ दर्ज एफआईआर (FIR) के आधार पर की गई है, जिसमें यूजर्स के साथ धोखाधड़ी के गंभीर आरोप हैं। इस अवैध नेटवर्क में बैंकों और मोबाइल कंपनियों के बैंकिंग एजेंट्स के दुरुपयोग की बात भी साबित हुई है। ईडी द्वारा देशव्यापी छापेमारी और संपत्तियों को फ्रीज किए जाने के बाद सट्टा कारोबारियों में हड़कंप मच गया है, और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

 

Related posts

RBI के खजाने से 8.70 करोड़ की चोरी : 15 साल पुराने कर्मचारी ने रची ऐसी साजिश, एक गलती से खुल गया राज

पेपर देने पहुँचे 8 हजार बच्चे, हवाई पट्टी पर बैठकर दी परीक्षा

अहमदाबाद विमान हादसा : जमीन पर गिरने से पहले बिल्डिंग से टकराया था प्लेन…

Leave a Comment

error: Content is protected !!