रायपुर

लोन दिलाने के नाम पर 27.5 लाख की ठगी, फर्जीवाड़े में दो आरोपी फरार

लोन दिलाने के नाम पर जरूरी दस्तावेज लेकर एक साथ कई बैंकों से 27.50 लाख रुपए का स्वयं लोन लेकर धोखाधड़ी की गई। शिकार की रिपोर्ट पर पंडरी मोवा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

बीएसयूपी कालोनी पंडरी निवासी कृष्णा राव 32 ने बीती आधी रात रिपोर्ट दर्ज कराई। जीतेश चंद्राकर और होरीलाल पंकज पर धारा 318-4,61-2 का अपराध दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार 3 जुलाई से 25 अगस्त 25 के बीच दोनों ने कृष्णा राव से लोन दिलाने के लिए  आधार कार्ड, मतदाता परिचय पत्र, मकान के कागजात जैसे कुछ दस्तावेज के साथ प्रोसेसिंग के लिए 5000रूप‌ए लिए।और कृष्णा की जानकारी के बगैर अलग-अलग बैंकों से 27.50लाख लोन लेकर धोखाधड़ी की। कृष्णा के बैंक के माध्यम से इसका खुलासा हुआ। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।

Source Link

Related posts

अज़मत-ए-इल्म’ प्रतिभा सम्मान समारोह का होगा भव्य आयोजन

रायपुर में ट्रैफिक सुधार की नई शुरुआत: 19 मई से ऑटो-ई रिक्शा का डिजिटल पंजीयन, जोनवार होगा संचालन

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से बिहार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने की सौजन्य मुलाकात

Leave a Comment

error: Content is protected !!