अन्यबिजनेस

अमेरिका-ईरान तनाव का असर : शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 1600 अंक लुढ़का, निफ्टी 23,600 के नीचे

आज हफ्ते के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में जोरदार बिकवाली देखने को मिली। अमेरिका और ईरान के बीच पाकिस्तान में हुई शांति वार्ता बिना किसी नतीजे के खत्म होने से वैश्विक अनिश्चितता बढ़ गई, जिसका असर घरेलू बाजार पर पड़ा। सुबह के कारोबार में बीएसई सेंसेक्स करीब 1,600 अंक की गिरावट के साथ 76,000 के स्तर के आसपास कारोबार कर रहा था। एनएसई निफ्टी भी 450 अंक से ज्यादा टूटकर 23,590 के करीब आ गया। शुरुआती घंटों में निफ्टी 23,600 के नीचे चला गया।

बैंकिंग शेयरों पर सबसे ज्यादा दबाव

सरकारी बैंकों के शेयरों में भारी बिकवाली रही। बैंकिंग, वित्तीय सेवाएं और तेल-गैस क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रभावित हुए। वहीं फार्मा और हेल्थकेयर जैसे सुरक्षित माने जाने वाले क्षेत्रों में गिरावट अपेक्षाकृत कम रही।

गिरावट की वजह

अमेरिका और ईरान के बीच मिडिल ईस्ट तनाव कम करने के लिए पाकिस्तान में 21 घंटे से ज्यादा चली बातचीत बेनतीजा रही। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि कोई समझौता नहीं हो सका और वे बिना डील के लौट रहे हैं। इस खबर से दुनिया भर के बाजारों में जोखिम से बचने का रुख बढ़ गया।

तेल की कीमतों में तेज उछाल

वार्ता विफल होने के बाद कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई। ब्रेंट क्रूड 103 डॉलर प्रति बैरल के स्तर तक पहुंच गया। इससे वैश्विक अर्थव्यवस्था पर नई चिंताएं पैदा हो गई हैं।

भारतीय वोलेटिलिटी इंडेक्स (VIX) 13% से ज्यादा चढ़कर 21 के ऊपर पहुंच गया। इससे बाजार में अनिश्चितता और बढ़ गई।
शुक्रवार को बाजार में तेजी रही थी। सेंसेक्स 919 अंक चढ़कर 77,550 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 276 अंक की बढ़त के साथ 24,051 पर पहुंचा था। उस दिन बैंकिंग और ऑटो शेयरों में अच्छी खरीदारी देखी गई थी।

Source link

Related posts

डिजिटल पेमेंट सिस्टम में बड़ा बदलाव : अब PIN नहीं, फिंगरप्रिंट से होगा पेमेंट

अमेरिका-ईरान तनाव से तेल बाजार में उछाल, ब्रेंट क्रूड 107 डॉलर के पार

“AI और रियल-टाइम एक्सपीरियंस ने बदली डिजिटल आदतें, 2025 में फ्लैश मेमोरी बनी ज़रूरत”

Leave a Comment

error: Content is protected !!