राजनीति

रायपुर में कांग्रेस का फोकस जमीनी नेतृत्व पर, अनीस मनिहार वार्ड अध्यक्ष नियुक्त

शहर जिला कांग्रेस कमेटी, रायपुर द्वारा संगठन को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से वार्ड स्तर पर महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है। इसी क्रम में अनीस मनिहार को उनके वार्ड का वार्ड कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

इस अवसर पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन ने कहा कि संगठन की जमीनी मजबूती के लिए वार्ड स्तर पर सक्रिय नेतृत्व अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि अनीस मनिहार अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करते हुए कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

उन्होंने सभी वार्ड अध्यक्षों से आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सामाजिक, सांस्कृतिक एवं राजनीतिक कार्यक्रमों के माध्यम से जनता के बीच सक्रिय भूमिका निभाएं तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाएं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जन आकांक्षाओं के अनुरूप सरकार की जन-विरोधी नीतियों का हर स्तर पर विरोध करना हम सभी की जिम्मेदारी है।

अनीस मनिहार की इस नियुक्ति पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है तथा सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं ।

Related posts

BJP ने राज्यसभा चुनाव के लिए घोषित किए उम्मीदवार

कोरबा भाजपा में घमासान : मंत्री लखन लाल देवांगन के खिलाफ साजिश रचने की थाने में शिकायत

हज 2026 की तैयारी तेज, तीसरी किश्त जमा करने की अंतिम तारीख तय

Leave a Comment

error: Content is protected !!