Foreign

इजरायल ने ईरान पर किया प्री-एम्प्टिव सैन्य हमला

आज शनिवार को इज़राइल ने ईरान के खिलाफ एक प्री-एम्प्टिव सैन्य हमला किया है। इसकी जानकारी खुद इज़राइल के रक्षा मंत्री ने दी है। इसी दौरान ईरान की राजधानी तेहरान में एक जोरदार धमाके की आवाज सुनी गई। हालांकि, तेहरान में हुए कथित विस्फोट को लेकर ईरानी सरकार की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

कूटनीतिक और सामरिक खींचतान जारी

यह पूरा वाकया ऐसे समय में हुआ है जब ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर ईरान और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच तनाव चरम पर है। दोनों देशों के बीच लंबे समय से कूटनीतिक और सामरिक खींचतान जारी है।

ईरान ने नहीं दी है कोई प्रतिक्रिया

इसी बीच इज़राइल के कई इलाकों में सायरन भी बजाए गए। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि ये अलर्ट सीधे तौर पर ईरान पर किए गए हमले से जुड़े थे या नहीं। स्थिति को देखते हुए क्षेत्र में तनाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

Source Link

 

Related posts

डेटा चोरी के आरोप में गूगल पर 11,740 करोड़ रुपये का जुर्माना

Donald Trump का बड़ा संकेत: ईरान से शांति वार्ता जल्द

क्रिप्टो बाजार में गिरावट से Trump Media को बड़ा झटका, पहली तिमाही में 40 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान

Leave a Comment

error: Content is protected !!