छत्तीसगढ़

कचना लेवल क्रासिंग पर बड़ी लापरवाही, ट्रेनों की आवाजाही के बीच खुला रहा गेट

रायपुर महासमुंद रेल खंड पर राजधानी के कचना लेवल क्रासिंग पर अब से कुछ देर पहले बड़ी लापरवाही सामने आई। जहां दोनों रेल  लाइनों पर ट्रेनों की आवाजाही के बीच लेवल क्रासिंग गेट खुला हुआ था।

वह शुक्र रहा कि कोई दुर्घटना नहीं हुई। उस वक्त अप डाउन दोनों लाइन से ट्रेनें रायपुर से जा और आ रही थी। इस दौरान लेवल क्रासिंग पर कचना पार रहने वालों की बड़ी भीड़ बाइक कार आदि पर सवार थी।

प्रारंभिक रूप से यह मामला गेट मैन की लापरवाही का बताया जा रहा। बता दें कि यह लेवल क्रासिंग और गेट आरवीएच सिग्नल केबिन से इंटरलाकिंग सिस्टम से जुड़ा हुआ है। यानी इसी केबिन से कचना गेट खुलता बंद होता है। ऐसे में यह मामला और भी गंभीर हो गया है। मौके पर किसी भी रेल अधिकारी के पहुंचने की खबर नहीं है।

Source link

Related posts

रायपुर के बाद दुर्ग-बिलासपुर में कमिश्नरेट सिस्टम की तैयारी, गृह मंत्री विजय शर्मा का बड़ा ऐलान

पाटन नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले ने नगरवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

105.14 लाख टन धान की रिकॉर्ड खरीदी, बिचौलियों, फर्जीवाड़े करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा- साय

Leave a Comment

error: Content is protected !!